मुंबई, अप्रैल 13 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या टीम के लिए किसी थाती से कम नहीं हैं। पिछली बार आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब दिलाने में उनकी भूमिका काफी अहम रही थी। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी उन्होंने सूर्यकुमार यादव का अहम विकेट चटकाया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह बाउंसर करने के लिए पहले से योजना नहीं बनाते हैं, बल्कि बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने और उन पर हावी होने के लिए अपनी सहज भावना से इस गेंद का इस्तेमाल करते हैं। क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 240 रन बनाए जिससे जवाब में मुंबई की टीम पा...