पीलीभीत, जनवरी 23 -- पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में 30 लाख की लागत से बनवाये गए क्रीड़ा स्थल को विकसित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। परिसर में लगे खेल उपकरण को ठीक नही कराया गया। इस वजह से बच्चे लाभ नही ले पा रहे है। पिछले दिनों बीएसए रोशनी सिंह ने क्रीड़ा स्थल को हैंडओवर लिया था। इसके बाद मैदान को मिट्टी डालकर समतल किया गया। अब खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है। मैदान के किनारे क्यारियां बनाई जा रही है, जिसमें फूल के पौधे लगाए जाएंगे। मैदान में आने वाले समय में खेल गतिविधियों को चालू कराया जाएगा। जिला समन्वयक पंकज शाक्य ने बताया कि खेल मैदान को ठीक कराया जा रहा है। बाउंडरी वाल को पूरा किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...