हापुड़, अक्टूबर 7 -- मिलावटी खाद्य सामग्री पर कार्रवाई करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त डा. रोशन जैकब के निर्देश पर चार जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापामारी कराई की। टीम ने एलएन रोड पर मिल्क क्रीम बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए 38 क्विंटल कच्चा माल को सील कर दिया है। वहीं 11 सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया। पांच घंटे से ज्यादा चली कार्रवाई से मिलावट का धंधा करने वाले अन्य कारोबारियों में अफरा तफरी मच गई। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियाें के अनुसार प्रियांस इससे पहले अपने गांव वनखंडा से क्रीम का कारोबार करता था। खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने वहां छापामारी कर सैंपल लिए थे। इसके बाद यह कार्य एलएन रोड पर देव फ्रैस क्रीम के नाम से शुरू कर दिया गया और सेंट्रल का लाइसेंस प्राप्त कर ...