पटना, मार्च 10 -- राज्यसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान सांसद डॉ. भीम सिंह ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों से जुड़े क्रीमी लेयर की सीमा को 15 लाख तक बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था एक शर्त के अधीन है, जिसके अनुसार उम्मीदवार के माता-पिता की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह सीमा अंतिम बार 2017 में निर्धारित की गई थी और उसके बाद से अब तक इसमें संशोधन नहीं हुआ है। इससे कई पात्र अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है।कहा कि जस्टिस (सेवानिवृत्त) आरएन प्रसाद की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति की सिफारिश के अनुसार क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाने को हर तीन वर्ष में समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कहा कि 2004 में यह सीमा 2.5 लाख, 2008 में 4.5 लाख, 2013 में 6 ...