अलीगढ़, अगस्त 25 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा ज्ञान प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, अलीगढ़ की छात्रा कशिश राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया। कशिश राणा ने प्रांत स्तर पर भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।कशिश राणा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्रीड़ा भारती की ओर से उन्हें 25,000 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल छात्रा की खेल संबंधी ज्ञान एवं जागरूकता को दर्शाती है, बल्कि उसकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का भी प्रमाण है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं क्रीडा भारती के जिलाध्यक्ष श्याम कुंतैल ने क्रीडा ज्ञान प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं महत्...