एटा, मार्च 16 -- खेल निदेशालय उप्र से वर्ष 2026-27 में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन-ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। चयन-ट्रायल सुबह 11 बजे से जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होंगे। उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि जिला स्तर पर विभिन्न खेलों के ट्रायल निर्धारित तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो तथा हैंडबॉल शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तर पर ट्रायल 27 से 30 मार्च तक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 03 से 07 अप्रैल तक विभिन्न जनपदों में आयोजित की जाएगी।उन्...