हापुड़, अप्रैल 2 -- खैरपुर रोड स्थित मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस के उपलक्ष में दौड़ प्रतियोगिता एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर दो वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल आत्मरक्षा के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य का भी आधार हैं। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि नियमित अभ्यास और खेल गतिविधियों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है।प्रतियोगिता में यशवेंद्र सिंह, पायल तोमर, शिवानी सिंगल, फलक सिंगल, किरण सिंह, पियूष सिसोदिया, ऋचा अग्रवाल, अर्...