देहरादून, फरवरी 27 -- चकराता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। दूसरे दिन प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। योग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में तनुजा चौहान प्रथम, शालिनी द्वितीय और रेशमा तृतीय रहीं, जबकि बालक वर्ग में अरुण भारती ने पहला, रितेश कुमार ने दूसरा और प्रदीप चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में रितेश प्रथम, कपिल चौहान द्वितीय और अरुण भारती तृतीय रहे। कैरम में बालक वर्ग में ऋतिक-रितेश तथा बालिका वर्ग में तनुजा चौहान-अंकिता चौहान की टीम विजेता रही। समापन पर विजेताओं को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी वितरित किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कपिल चौहान बालक वर्ग और कुमारी रेशमा बालिका वर्ग की ऑलराउंडर चैंपियन बन...