प्रयागराज, अगस्त 10 -- प्रयागराज। खेलों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और देश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती द्वारा 6 सितंबर को राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन 'क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा' आयोजित की जाएगी। इसमें 12 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति महज 20 पंजीयन शुल्क देकर भाग ले सकेगा। परीक्षा सुबह पांच बजे से शाम शाम बजे के बीच होगी, जिसमें प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल, कंप्यूटर या टैबलेट से लॉग-इन कर सकेंगे। 20 मिनट में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें 10-10 प्रश्नों के पांच पेजों में बांटा जाएगा। परीक्षा में ओलंपिक, एशियाई व राष्ट्रमंडल खेल, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, प्रसिद्ध खिलाड़ियों के रिकॉर्ड, खेल नियम, समसामयिक खेल घटनाओं के साथ भारतीय पारंपरिक एवं स्वदेशी खेलों से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।राष्ट...