मेरठ, मार्च 29 -- खेल निदेशालय द्वारा आगामी सत्र के लिए क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला व मंडल स्तर पर विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को महिला वर्ग में हॉकी, बैडमिंटन, वालीबॉल और कुश्ती सहित कई खेलों के लिए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान हालांकि कुछ खेलों में खिलाड़ियों की संख्या कम रही, लेकिन हॉकी, वालीबॉल और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने बताया कि कई खेलों में खिलाड़ी ट्रायल देने नहीं पहुंचे, फिर भी उपस्थित खिलाड़ियों में से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया। हॉकी और वालीबॉल में दो-दो तथा बैडमिंटन में एक खिलाड़ी का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगे प्रदेश स्तर...