क्रिस गेल की कप्तानी में खेलेंगे शहर के अज़हर
सराईकेला, मई 20 -- खरसावां। जमशेदपुर के अज़हर इस बार वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की कप्तानी में नॉर्दर्न चौलेंजर्स की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। टीम में श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान, एस.श्रीसंत सहित कई अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार लीग पहले से ज्यादा रोमांचक और आकर्षक होने वाली है। लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें अन्तर्राष्ट्रीय सितारों के साथ देशभर के स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा। अज़हर के अलावा शहर के दो अन्य खिलाड़ी विशाल प्रसाद और शुभम सिंह का चयन भी इस लीग के लिए हुआ है। भारत के 16 बड़े शहरों में हुए फिजिकल और डिजिटल ट्रायल में देश भर के 25 हजार से ज्यादा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 60 क्रिकेटरों का चयन बिग क्रिकेट लीग के लिए किया गया है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.