क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच गए केएल राहुल, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
नई दिल्ली, मई 25 -- दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2026 से जाते-जाते इतिहास रच गए। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में केएल राहुल ने 30 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 60 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 4 छक्कों के साथ वह क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे। यह रिकॉर्ड है आईपीएल में सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजियों के लिए एक सीजन में 30 से ज्यादा छक्के लगाने का। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन 31 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, MI के खिलाफ 4 रन बनाकर रचा इतिहास केएल राहुल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने इन तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.