रियाद, अगस्त 17 -- दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा है कि सऊदी प्रो लीग का यह सत्र संभवतः उनके पेशेवर करियर का आखिरी सत्र होगा।एक शानदार विरासत छोड़ना चाहते हैं रोनाल्डो इस 41 वर्षीय खिलाड़ी का सऊदी अरब के क्लब अल नासर के साथ अनुबंध अगले साल जून में समाप्त हो रहा है और उन्होंने वोग पत्रिका को बताया है कि एक और अनुबंध की संभावना नहीं है।रोनाल्डो ने कहा, ''शायद यह फुटबॉल में मेरा आखिरी साल है। मैं एक शानदार विरासत छोड़ना चाहता हूं।'' यह भी पढ़ें- हरभजन और युवराज ने किया ऐसा मजाक कि कप्तानी छोड़ने को बेबस हो गए थे गांगुलीभविष्य की बना ली है पूरी योजना अपने करियर में अब तक 976 गोल करने वाले रोनाल्डो ने इसी महीने की शुरुआत में अपनी लंबे समय की साथी जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी की। उन्होंने कहा, ''मैंने अपने भविष्य की पूरी योजना बना ली...