लंदन, अक्टूबर 12 -- दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पेनल्टी किक पर गोल करने से चूक गए, लेकिन आखिरी क्षणों में रुबेन नेवेस के गोल की बदौलत पुर्तगाल ने विश्व कप क्वालीफाइंग के यूरोपीय फेज के मैच में आयरलैंड को हरा दिया। शनिवार को लंदन में खेले गए मैच में आयरलैंड को 1-0 से हराकर पुर्तगाल ने ग्रुप एफ की तालिका में अपनी बढ़त मजबूत कर ली। रोनाल्डो मैच के 75वें मिनट में पेनल्टी पर चूक गए, लेकिन नेवेस ने (90+1 मिनट) में गोल कर टीम को लगातार तीसरी जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम ने ग्रुप तालिका में नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हंगरी पर पांच अंक की बढ़त कायम कर ली है। ग्रुप के दूसरे मैच में हंगरी ने डेनियल लुकाक्स और ज़ोम्बोर ग्रुबर के गोल की मदद से आर्मेनिया को 2-0 से हराया। स्पेन ने ग्रुप ई के मैच में जॉर्जिया को 2-0 से हराने के बाद ता...