लातेहार, जुलाई 31 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त) में गुरूवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा पूजा से हुई। मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर मास्कारेनहास का पारंपरिक आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। समारोह में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य तथा संत इग्नासियुस लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का भी लोकार्पण किया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: येसु समाजी को येसुसंघी होने पर गर्व है: खलखो अपने संबोधन मे...