पिथौरागढ़, दिसम्बर 21 -- मिशन इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव और क्रिसमस से पूर्व कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने कुमाउनी, गढ़वाली, पंजाबी समेत अन्य गीतों पर सुंदर नृत्य किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर आधारित नाटक पेश किया। नगर के मिशन इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव और क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल ने किया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पहाड़ी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम को देखने के लिए अभिभावक विद्यालय पहुंचे। स्कूली बच्चों ने यीशु मसीह पर आधारित गीतों का गायन किया और जन्म पर आधारित नाटक पेश किया। मैनेजर अजीत पाल ने कहा कि यीशु मसीह ने लोगों को प्रेम पूर्वक साथ रहने का संदेश दिया है और आपस में ईष्या और द्वेष न करने की बात कही। कार...