कानपुर, दिसम्बर 11 -- कानपुर। पास्टर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया, जिसमें शहर के विभिन्न चर्चों के आसपास साफ-सफाई और कूड़ा हटाने की मांग की गई। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि रामादेवी चौराहा स्थित यूनाइटेड चर्च के आसपास अतिक्रमण और कूड़ा फैला हुआ है, जबकि गोविन्द नगर 13 ब्लॉक स्थित चर्च के सामने कूड़ा पड़ा है और सीवर लाइन जाम है। प्रतिनिधिमंडल में पादरी जितेंद्र सिंह, संजय ऑलविन, अनिल गिलबर्ट आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.