रांची, दिसम्बर 17 -- कर्रा, प्रतिनिधि। आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष को लेकर जरियागढ़ थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने क्षेत्रवासियों से पर्व को हर्षोल्लास, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग क्रिसमस और नववर्ष का उल्लास अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं मित्रों के साथ शांतिपूर्वक मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान अत्यधिक शराब सेवन के बाद कई लोग अनैतिक शब्दों एवं कृत्यों में संलिप्त हो जाते हैं, जिससे विवाद, मारपीट और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने लोगों को शराब पीकर दोपहिया व चारपहिया वाहन न चलाने की सख्त सलाह दी। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। बीते अनुभवों का उल्...