मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। क्रिसमस (25 दिसंबर) और नए साल के मौके पर एक जनवरी को शहर के पार्कों में जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर नगर निगम के स्तर से विशेष व्यवस्था की गई है। इंदिरा पार्क, सिटी पार्क और जुब्बा सहनी पार्क में 18 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती होगी। सबसे अधिक जुब्बा पार्क में 10 और इंदिरा व सिटी पार्क में आठ अतिरिक्त कर्मी लगाए जाएंगे। इस संबंध में नगर निगम ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत वाहन यार्ड सह वर्कशॉप प्रभारी डार्विन कुमार को संबंधित दिनों में पार्कों व उसके आसपास दो पालियों में सुबह और शाम फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दी गई है। जलकार्य शाखा के प्रभारी उपेंद्र कुमार को पार्कों में चल रहे जलापूर्ति से संबंधित काम को समय पर पूरा करने के निर्देश दिया गया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.