रांची, सितम्बर 12 -- रांची। कोकर स्थित सालोम मिनिस्ट्री चर्च में शनिवार को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट की बैठक हुई। कुलभूषण डुंगडुंग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई प्रमुख विषयों पर चर्चा के बाद जिला व महिला समिति का विस्तार किया गया। संगठन ने इस वर्ष क्रिसमस मेला आयोजित करने के साथ-साथ युवाओं के लिए करियर काउंसिलिंग व गाइडेंस प्रोग्राम चलाने का निर्णय लिया। बैठक में महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंशु लकड़ा, उपाध्यक्ष जैस्मीन कच्छप, महासचिव प्रवीण कच्छप, राजकुमार नागवंशी, सुजीत कुजूर, अरुण हांसदा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...