सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- बानो, प्रतिननिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सुदीप गुड़िया, विशिष्ट अतिथि डीसी कंचन सिंह, अतिथि फादर विजय, डॉ. मोहित सवैया तथा संस्थान के निदेशक डॉ. प्रह्लाद मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रही। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस प्रेम, सेवा और शांति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि सुदूर क्षेत्र बानो में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग का संचालन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। डीसी कंचन सिंह ने कहा कि क्रिसमस हंसी-खुशी और खुशियां बां...