घाटशिला, दिसम्बर 22 -- पोटका, संवाददाता। समेकित जन विकास केंद्र, कैथोलिक चैरिटीज और विकास भारती के संयुक्त तत्वावधान में क्रिसमस मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान चम्पई मुर्मू एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता सोनाराम हांसदा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा एवं स्वागत गीत के साथ की गई। संस्था के निदेशक फ़ादर बिरेन्द्र टेटे ने अपने संदेश में क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे और सेवा की भावना का संदेश देता है। क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की सीख देता है। मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्था की सराहना की। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.