कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार, एक संवाददाता। कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में क्रिसमस पर्व धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया है। मौके पर प्रखंड के विनोदपुर पंचायत अंतर्गत चुरलीघाट, बहरखाल, फुलवरिया के मथुरिया बाड़ी के गिरजाघरों में आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धा के साथ-साथ हर्ष और उल्लास देखने को मिली। यीशु मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा, कैरोल गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आकर्षक रोशनी, फूलों और सजावटी सामग्री से सजे गिरजाघरों में जैसे ही मसिहा आया है, जग में खुशियां लाया है‌ और यीशु मसीह देता खुशी जैसे गीत गूंजे, पूरा माहौल भक्तिमय उत्साह से भर उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति पर जहां तालियों की गूंज सुनाई दी, वहीं युवाओं और श्रद्धालुओं ने ठुमकों के साथ अपन...