मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 20 -- प्रभु यीशु के जन्मोत्सव यानी क्रिसमस के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष हैं, जिसे लेकर शहर के मसीही समाज और चर्चों में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। घर की सजावट से लेकर चर्च की भव्यता तक, हर तरफ उत्साह का माहौल है। इस वर्ष भी शहर के प्रमुख गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रमुख चर्चों में सजने लगीं झांकियां शहर के तीन मुख्य गिरजाघरों- झांसी की रानी स्थित सेंट जॉन चर्च, थाना सिविल लाइन स्थित गुड शेफर्ड कैथोलिक चर्च और अहिल्याबाई चौक स्थित गिरजाघर में उत्सव की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। सेंट जॉन चर्च: झांसी की रानी स्थित सेंट जॉन चर्च परिसर की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है। चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों और स्टार्स से सजाया ज...