पिथौरागढ़, दिसम्बर 25 -- प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस पर गुरुवार को पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने नगर के सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में जाकर पास्टर अजित पॉल को क्रिसमस ट्री का पौधा भेंट किया। उन्होंने बताया कि क्रिसमस ट्री का वानस्पतिक नाम अरौकेरिया कॉलमनारिस है। यह पौधा सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। प्रधानाचार्य पाठक वर्ष 2012 से लगातार 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस ट्री का पौधा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की मुहिम को बढ़ावा देने के लिए चर्च में भेंट करते आ रहे हैं। यहां एसआर सिंह, भाटकोट वार्ड के पार्षद डैरिक बॉस्टन, जीवन चंद्र जोशी, विनय सिंह, मनोज सिंह, शैलजा पाठक, अपेक्षा पाठक, योगेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...