बरेली, दिसम्बर 23 -- क्रिसमस का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में उत्सव की रौनक साफ नजर आने लगी है। गिरिजाघरों के साथ-साथ बाजार भी रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और खरीदारी की चहल-पहल से गुलजार हो उठे हैं। राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, सिविल लाइंस और कैंट क्षेत्र के बाजारों में क्रिसमस की तैयारियां चरम पर हैं। दुकानों को खास थीम और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, वहीं ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाजारों में क्रिसमस से जुड़े हर तरह के सामान की भरपूर उपलब्धता है। क्रिसमस ट्री, सजावटी लाइटें, सितारे, घंटियां, सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी और मास्क की सबसे अधिक मांग देखी जा रही है। इसके अलावा केक, चॉकलेट, गिफ्ट आइटम और सजावटी शोपीस की बिक्री भी तेज हो गई है। व्यापारियों के मुताबिक कुछ वस्तुओं की कीमतों में मामूली उतार-चढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.