नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- क्रिसमस के त्योहार का उत्साह और खुशी, सिर्फ ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों तक ही सामित नहीं है। देशभर में लोग 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस ट्री के पास खड़े होकर अपने सांता का इंतजार करते हैं। क्रिसमस ट्री के बिना खुशियों और मिठास से भरे इस त्योहार की कल्पना करना तक मुश्किल है। लोग इस दिन घर और क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए खूबसूरत यूनिक चीजें खरीदते हैं। बता दें, भारत में आमतौर पर अराउकेरिया (Araucaria) या नॉरफोक आइलैंड पाइन (Norfolk Island Pine) को असली क्रिसमस ट्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। असली क्रिसमस ट्री की खुशबू और प्राकृतिक लुक घर में एक अलग ही रौनक भर देती है। तो इस क्रिसमस पर अगर आप प्लास्टिक के नहीं बल्कि असली क्रिसमस ट्री खरीदकर घर लाना चाहते हैं तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे क...