सिमडेगा, दिसम्बर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सीसीवाइ्ए की बैठक रविवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में हुई। बैठक में 17 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले क्रिसमस गैदरिंग सह मेला के आयोजन पर चर्चा की गई। बैठक में पूरे कार्यक्रम को सुविधा युवक्त बनाने की बात कहते हुए सभी सदस्यों से पूरी मुस्तैदी के साथ अपने अपने जिम्मे में मिले कार्य को निष्पादित करने की अपील की गई। बताया गया कि कार्यक्रम में तीनों दिन कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। जिसमें काफी भीड़ भी होने की संभावना है। मेले के अंतिम दिन 19 दिसम्बर को भव्य नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन किए जाने की जानकारी देते हुए कई विषयों पर चर्चा हुई। इधर मेला के आयोजन को लेकर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में तैयारी शुरु हो चुकी है। कई प्रकार के झूले पहुंच चुके है। बैठक में पतरस एक्का, ...