साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- साहिबगंज। क्रिसमस को लेकर अभी से जिले में उत्साह का माहौल है। शहर में जगह-जगह केक-पेस्ट्री की दुकानें सज गई हैं। बाजार में विशेष चहल-पहल देखी जा रही है। जगह-जगह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय संत जेवियर स्कूल(अंग्रेजी) में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फादर प्रिंसिपल अरुण डॉस ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई दी। मौके पर प्रेयर डांस, केक काटने आदि का कार्यक्रम हुआ। ब्रीटो हाउस, लोयला हाउस, कैम्पेन हाउस व कोस्का हाउस की ओर से क्रिसमस कैरोल सांग प्रस्तुति किया गया। प्राइमरी सेक्शन के विद्यार्थियों, पलक एंड ग्रुप, हॉस्टल के लड़कों के ग्रुप आदि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। ...