दुमका, दिसम्बर 20 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि।गोपीकांदर के गुम्मा मोड़ अवस्थित फातिमा उच्च विद्यालय मंजिराबड़ी में शुक्रवार को क्रिसमस गेंदरिंग का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपड़ा के झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने मौजूद रहे। रोमन कैथोलिक चर्च मंजिराबड़ी में क्रिसमस गेंदरिंग में विधायक हेमलाल मुर्मू पहुंचते ही स्कूली बच्चों द्वारा गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत गीत के साथ पैर धोकर फूल माला पहनाया गया। गेंदरिंग कार्यक्रम का विधिवत् मुख्य अतिथि विधायक हेमलाल मुर्मू के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। क्रिसमस गेंदरिंग में यीशु मसीह के जन्म दिन का संदेश बच्चों द्वारा ड्रामा, नृत्य एवं गाना के माध्यम से दिखाया गया। विधायक हेमलाल मुर्मू ने विद्यालय शिक्षक एवं बच्चों को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिय...