सिमडेगा, दिसम्बर 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में क्रिसमस और क्रिसमस गैदरिंग को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता डीसी कंचन सिंह और एसपी एम अर्शी ने संयुक्त रुप से की। बैठक में आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीसीवाईए और कार्निवल आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि 17 दिसंबर से तीन दिवसीय क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में होगा। पहले दिन 17 दिसंबर को कार्निवल शोभायात्रा और लाइव कैरोल निकाली जाएगी। इसी दिन शाम में गैदरिंग मेला शुरू होगा। 18 और 19 दिसंबर को गैदरिंग मेला में गीत संगीत के कार्यक्रम होंगे। जिसमें काफी भीड़ होने का अनुमान लगाया गया। धर्मगुरुओं ने बताया कि 24 और 25 दिसंबर को गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं होगी। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.