मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- क्रिसमस पर्व आने को है। अब मसीह समाज की बस्तियों में इसकी झलक नजर भी आने लगी है। अलग अलग चर्चों में दस दिसंबर से केरल सिंगिंग की तैयारी है। लोग इसमें व्यस्त होने से पहले अपने घरों को सजाने का काम पूरा कर लेना चाहते हैं। इसलिए मसीह बस्तियों में रंगाई-पुताई समेत अन्य सफाई आदि की तैयारियां तेज हो गईं हैं। पीलीकोठी स्थित फिलिप मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च की कॉलोनी निवासी विक्टल मैसी ने बताया समय अब कम ही रह गया है। इसलिए सभी लोग घरों का काम समय रहते पूरा कर लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया अभी बाजार में भीड़ कम है। इसी लिए लोग घरों का काम जल्द निपटाकर खरीदारी भी शुरू करने की तैयारी हैं। जॉनी राठौर ने बताया घरों के साथ चर्चों में भी रंगाई आदि का काम शुरू हो गया है। उधर ताड़ीखाना चौक स्थित बजाज किड्स के स्वामी अशोक बजाज ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.