जमशेदपुर, दिसम्बर 25 -- जमशेदपुर। क्रिसमस पर शहर के सभी प्रमुख गिरजाघरों में उत्साह के साथ प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया जा रहा है। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव गुरुवार को बड़ा दिन के रूप में मनाया जाता है। उनके जन्म के साथ ही संसार में प्रेम फैलाने का संदेश दिया गया। शहर में हर तरफ जश्न का माहौल है। चर्चो में सुबह से प्रार्थना सभा व प्रवचन का दौर शुरू हो गया। इसमें प्रभु यीशु के प्रेम संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। क्रिसमस पर बड़ों से लेकर बच्चे तक पूरे उत्साह देखा जा है। वैसे तो बुधवार की रात में ही जन्मोत्सव मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन मुख्य प्रार्थना गुरुवार की सुबह हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...