मोतिहारी, दिसम्बर 22 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। ईसाई समुदाय के प्रमुख पर्व क्रिसमस के दिनोंदिन निकट आते जाने के साथ ही नगर में तैयारियां तेज हो गयी है। ईसाई समुदाय के द्वारा अपने-अपने तरीकों से क्रिसमस मनाने के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की जाने लगी है। वहीं मेन रोड स्थित दुकानों में क्रिसमस ट्री, स्टार, बैलून, सांता क्लॉज के ड्रेस तथा क्रिसमस के बैनर आदि की बिक्री तेज हो गई है। नगर की दुकानों में सांता क्लॉज का ड्रेस अपने साईजों के अनुसार खूब बिक रहा है। नगर की दुकानों में सांता का जीरो साईज का ड्रेस एक सौ से 110, एक नम्बर का 120 से 130, दो नम्बर का 175 से लेकर 200रु. तक , तीन नम्बर-का ड्रेस 225 से लेकर 250 तक, चार नम्बर का ड्रेस 250 से 280 रुपये तक, पांच से सात नम्बर का ड्रेस 350 से लेकर 600रु.पीस की दर से बिक रहा है। बच्चों क...