साहिबगंज, दिसम्बर 21 -- साहिबगंज। जैसे-जैसे क्रिसमस की तारीख नजदीक आ रही है,ईसाई समुदाय के लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। क्रिसमस 25 दिसम्बर को है। इस लिहाज से अब सिफ दो दिन बचे हैं। इसे देखते त्योहार की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चर्च आदि का रंग-रोगन कर सजाया जा रहा है। लाइट , क्रिसमस ट्री व स्टार आदि से चर्च व घरों को लोग सजा रहे हैं। चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म को प्रदर्शित करने वाले चरणी आदि के दृश्य बनाया जा रहा है। लोग नये वस्त्र आदि खरीदने के अलावा अन्य किस्म की खरीदारी में जुटे हैं। क्रिसमस को लेकर बीते कई रविवार से चर्च में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। क्रिसमस पूर्व के अंतिम रविवार होने के कारण आज भी चर्च में कार्यक्रम किया गया। शहर के घाट रोड स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार को विशेष प्रार्थना सभा हुई। मौके पर फादर मथियस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.