हरिद्वार, दिसम्बर 23 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को विशेष सभा हुई। इसका शुभारंभ परंपरागत तुलसी पूजन के साथ हुआ, जिसके जरिये भारतीय संस्कृति और मूल्यों का संदेश दिया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैरल सिंगिंग के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति और लघु नाटिका से सामाजिक संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित कविता भी पेश की गई। क्रिसमस की खुशियों और सांस्कृतिक रंगों से सजी यह सभा सबके लिए यादगार बन गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...