मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- क्रिसमस पर्व के मात्र दो दिन शेष हैं। इस पर केक काटकर जश्न मनाने और केक बांटने की परंपरा है। यह आयोजन चर्चों के अलावा लगभग मसीह समाज के हर घर में होता है। इसीलिए इस समय बेकरियों में केक बनाने को लेकर मारा मारी है। एक-एक माह पहले से समय की बुकिंग करा ली गई है। बेकरियों में रात दिन काम चल रहा है। फीलखाना स्थित बेकरी के संचालक हाजी इंतजार हुसैन ने बताया यह केक चीनी, मैदा, अंडा, घी, काजू, बादाम सहित अन्य मेवा को मिलाकर बनाया जाता है। एक बार में 5-6 किलो केक तैयार हो रहे हैं। खास मेहनत इसके मिक्चर को फेंटने की है। इरशाद हुसैन ने बताया केक बनवाने के लिए लोगों ने एक माह पहले से ही बुकिंग करा रखी है। अजीम पाशा ने बताया कि पिछले कई दिन से केक बनाने के लिए रात दिन काम चल रहा है। इसी क्षेत्र के मोहम्मद अहमद ने बताया कि भरपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.