पटना, दिसम्बर 19 -- क्रिसमस और नव वर्ष पर गंगा में निजी नावों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। पटना सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी गौरव कुमार ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। गंगा नदी में 25 दिसंबर को क्रिसमस, 31 दिसंबर और एक जनवरी को नव वर्ष पर किसी भी तरह की निजी नावों के परिचालन को बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि क्रिसमस और नव वर्ष पर लाखों लोग गंगा नदी के तट पर परिवार के साथ पहुंचते हैं। वे गंगा नदी के तट पर निजी नाव द्वारा एक किनारे से दूसरे किनारे तक जा सकते हैं। इसमें नाविकों द्वारा ओवर लोडिंग कर नावों पर भार क्षमता से अधिक व्यक्तियों को बैठाकर बेतरतीब तरीके से नावों का परिचालन से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उनकी सुरक्षा और विधि व्यवस्था को देखते हुए एवं पूर्व की घट चुकी नाव दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.