गिरडीह, दिसम्बर 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर जिले के पर्यटक स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। वाटर फॉल, खंडोली, पारसनाथ, मधुबन, हरिहरधाम व नौलखा डैम में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में आनेवाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने वॉटर फाल एवं खंडोली डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यटकों व सैलानियों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायज़ा लिया गया। साथ ही संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गोताखोरों (डाइवर्स) की तैनाती एवं उनकी कार्य-व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.