कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर। सेंट जॉसेफ चर्च लालबंगला में रविवार को महिला संघ की जोनल बैठक हुई। इसमें महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को पुरुषों के बराबर हर क्षेत्र में समानता दिलाने पर चर्चा की गई। इलाहाबाद धर्मप्रांत से कोऑर्डिनेटर सिस्टर दया सीजे ने समाज में महिलाओं के उत्थान के प्रति जागरूक किया। संत थॉमस चर्च की महिला मंडल की अध्यक्ष आशा विल्सन ने महिलाओं के कर्तव्यों पर चर्चा की। सभी चर्चों की महिलाओं ने भाग लिया। फादर हैरेल्ड टोएरो ने योजनाओं पर चर्चा की। रोशनी लकरा ने धन्यवाद दिया। मरियम मैकार्टिस, शालिनी, रोसी, माग्रेट, लिटिका गोम्स, शेरोंन, रजनी करिश्मा, मोनिका एगस्टीन,लिज़ी मोहन ,लाली विल्सन आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.