एटा, दिसम्बर 10 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत निर्वाचन सूची को शत-प्रतिशत शुद्ध एवं अद्यतन करने के उद्देश्य से विधानसभा 104 एटा में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक बूथ संख्या 88 से 93 तक चिन्हित एएसडी श्रेणी (मृतक, अनुपस्थित, डुप्लीकेट, अन्ट्रेसेबिल) मतदाताओं के सत्यापन तथा फील्ड सत्यापन की प्रगति की समीक्षा को बुलाई गई। एडीएम सत्य प्रकाश, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एटा विपिन कुमार मोरल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संबंधित सेक्‍टर अधिकारी, संबंधित मतदेय स्‍थलों के बीलओ, बीएलए सहित जनपद के समस्‍त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मतदाताओं की सूचियों का बूथवार किया परीक्षण बैठक में एएसडी मतदाताओं की सूचियों का बूथवार ...