बक्सर, अप्रैल 1 -- युवा के लिए - अध्यापन नगर के सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के हीत में शैक्षिक कार्य करने का किया गया आह्वान फोटो संख्या 22 कैप्शन- बुधवार को बालिका सरस्वती विद्यालय में आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते प्रो डॉ भरत चौबे व अन्य। बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर के सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में नवीन शैक्षणिक सत्र को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मॉडल पर अध्यापन को विशिष्टता प्रदान करने व बाल विकास के आहुत त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का बुधवार को भव्य समापन हुआ। सत्र में शिक्षण की नई तकनीक, डेमो क्लासेज तथा बच्चों में अनुभवात्मक तथा क्रियात्मक शिक्षण से अवधारणा प्रदान करने का वार्षिक रोडमैप तैयार किया गया। इस क्रम में मात्री सम्मेलन, अभिभावक गोष्ठी व वार्षिकोत्सव क...