क्रिप्टो में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे आढ़ती से 26 लाख ठगे
कानपुर, जुलाई 24 -- चकेरी। जूही में साइबर ठगों ने आलू प्याज आढ़ती को क्रिप्टो ट्रेडिंग और निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 26 लाख ठग लिये। पीड़ित ने जब खाते से मुनाफा समेत रकम निकालने के लिए कहा तो आरोपितों ने 58 लाख की मांग की। जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर सेल और जूही थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। टीपी नगर के नयापुरवा निवासी रामगोपाल शर्मा की चकरपुर मंडी में आलू प्याज की आढ़त हैं। पीड़ित के अनुसार कुछ समय पहले उनकी मुलाकात हैदराबाद निवासी रामनिवासन शर्मा से आगरा में हुई थी। पीड़ित ने बताया कि 26 जनवरी 2026 को एक नंबर से वाट्सऐप काल आई। कॉलर ने खुद को रामनिवासन शर्मा की बेटी दिव्या शर्मा बताया और उसने क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। पीड़ित उसके झांसे में आ गए। फिर उन्हें एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.