नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन ने फिर से छलांग मारी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक यह आज उछलकर 85,000 डॉलर के पार निकल गया और जनवरी के आखिर के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। तेल की कीमतें गिरने और बाजार में रिस्क लेने का मूड लौटने से क्रिप्टो को राहत मिली। इससे पहले अमेरिकी क्रिप्टो कानून और मॉनिटरी पॉलिसी से जुड़े झटकों ने इसे नीचे धकेला था। न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यह 6.5% तक चढ़कर 86,331 डॉलर पर पहुंचा, जो पिछले हफ्ते छूए गए निचले स्तर से करीब 10,000 डॉलर ऊपर है। इतनी वापसी के बाद भी बिटकॉइन पिछले अक्टूबर के रिकॉर्ड से करीब एक-तिहाई नीचे है। यह तेजी ऐसे समय आई है, जब शेयर और बॉन्ड बाजार भी ऊपर चल रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतें गिरने और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की...