फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद, संवाददाता। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 38.54 लाख रुपये की ठगी के मामले में  साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-86 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फोन पर संपर्क बना। युवती ने उसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। लालच में आकर पीड़ित ने अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से कुल 38,54,000 रुपये निवेश कर दिए। कुछ समय बाद जब उसने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला।जांच के दौरान पुलिस ने दीपक चड्ढा निवासी नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खाते म...