नोएडा, जून 20 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। नगदी के बदले क्रिप्टो करेंसी देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से करीब 12 लाख रुपये नगद, एक चेकबुक, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए। गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बरेली के मीरगंज निवासी 22 वर्षीय अनुराग पारासरी और नोएडा के सेक्टर-50 निवासी उमेर खान के रूप में हुई। दोनों को सेक्टर-27 के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। उमेर खान स्नातक और बीबीए की पढ़ाई कर चुका है, जबकि अनुराग ने बीकॉम किया हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों को नगदी के बदले क्रिप्टो करेंसी दिलाने का भरोसा दे...