बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- साइबर जालसाजों ने एक युवक को घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर करीब 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क कर पीड़ित को क्रिप्टो करेंसी और टास्क पूरे करने के नाम पर अपने जाल में फंसाया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में गांव मौसमगढ़ निवासी पीड़ित मोहित चौधरी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 जनवरी 2026 को उनके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से एक संदेश आया। भेजने वाले ने एक काम के बदले भारी मुनाफे का लालच दिया और एक लिंक साझा किया। शुरुआती दौर में मोहित ने जब छोटे निवेश किए, तो उसे 43,967 रुपये का रिटर्न मिला। इस मुनाफे को देखकर मोहित का भरोसा बढ़ गया और वह जालसाजों के बिछाए जाल में फंसता चला गया। पीड़ित के अनुसार, दूसरे टास्क के दौरान उसन...