क्रिप्टो करेंसी का झांसा देकर 19 लाख 40 हजार की ठगी
शामली, मई 4 -- कांधला। नगर के मोहल्ला खेल निवासी एक युवक को क्षेत्र के ही मोहल्ला रामनगर निवासी युवक ने क्रिप्टो करेंसी में दोगुना रिटर्न और दुबई घूमने का झांसा देकर करीब 14 लाख 20 हजार रुपये से ठग लिया। पीड़ित ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मोहल्ला खेल निवासी सलमान नामक युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला रामनगर निवासी इनाम ने उसे क्रिप्टो करेंसी कंपनी में निवेश का लालच दिया। इनाम ने दावा किया कि यह कंपनी निवेशकों को 18 माह में दोगुना रिटर्न दे रही है, साथ ही एक सप्ताह का दुबई टूर भी कराती है। पीड़ित ने बताया कि इनाम के झांसे में आकर उसने वर्ष 2022 और 2023 में कुल 14 लाख 20 हजार रुपये इनाम को दिए। इसमें से कुछ रकम ऑनलाइन ट्रांजैक्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.