लखनऊ, मार्च 11 -- क्रिप्टो एक्सचेंज एप के जरिए निवेशकों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में सीतापुर पुलिस ने ठग गिरोह की 5.11 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं। डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देश पर सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बरेली, पीलीभीत समेत अन्य जिलों में ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।बांबीटेक्स-बीमैक्स एक्सचेंज एप के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में सीतापुर की नगर कोतवाली में जय प्रकाश मौर्या व उसकी पत्नी अनुष्का, देवेन्द्र मौर्य, नितिका मौर्य व दयाशंकर मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी सीतापुर ने विराट राठौर व अन्य 24 पीड़ितों की शिकायत पर मामले की गहनता से पड़ताल कराई थी। बांबीटेक्स कंपनी के सीईओ जय प्रकाश मौर्य व अन्य के विरुद्ध विभिन्न आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड...