क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 7.86 लाख रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ऊधमसिंह नगर निवासी करण बिस्वास, मोहित सरकार उर्फ मोनू और विनय मंडल के रूप में हुई है। इनके पास से दो मोबाइल फोन, केनरा बैंक की पासबुक और डिजिटल-आर्थिक साक्ष्य बरामद हुए हैं। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के अनुसार, पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन टास्क पूरा करने और क्रिप्टो में निवेश पर मोटा मुनाफा देने का भरोसा दिलाया गया। झांसे में आकर उसने दो किस्तों में 4.66 लाख और 3.20 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में भेज दिए। रकम मिलते ही आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।ई-एफआईआर के बाद तकनीकी और वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.